*प्रेस नोट*
*दिनांक-17.05.2026*
*पुलिस लाइन्स परिसर में वामा सारथी एवं Mount Litera Zee School के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन व प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया-*
आज दिनांक 17.05.2026 को पुलिस लाइन्स परिसर जौनपुर में वामा सारथी के तत्वावधान में Mount Litera Zee School द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायी स्केच प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह, उमंग एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
*कार्यक्रम के दौरान श्री गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन व श्री दीनदयाल दीक्षित, प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।*
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, वामा सारथी की सदस्यगण, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: