सीएम कार्यक्रम के बीच सदर तहसील में जनसुनवाई जारी
महिला नायब तहसीलदारों ने संभाली कमान, 208 में से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण
राज्य निर्वाचन आयोग ने 1.40 लाख बैलेट यूनिट के लिए जारी की ई-निविदा
गोरखपुर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, में आगामी पंचायत चुनावों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी EVM के माध्यम से संपन्न कराने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने इसके लिए 1.40 लाख बैलेट यूनिट और 55 हजार कंट्रोल यूनिट की आपूर्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित की है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 14 मई 2026 को जारी सूचना संख्या 168/रा0नि0आ0अनु-4/न0नि0/17/EVM/2026 के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए बैटरी सहित 55,000 कंट्रोल यूनिट, 1,40,000 बैलेट यूनिट तथा इंटरकनेक्टिंग केबल्स, एक्सेसरीज और स्पेयर बैटरियों की आपूर्ति की जानी है।
निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक निविदादाता 05 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक अपनी निविदाएं ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल https://etender.up.nic.in पर अपलोड कर सकते हैं। प्राप्त तकनीकी निविदाएं 08 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे लखनऊ स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में उपस्थित निविदादाताओं या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत निविदा प्रपत्र, निर्देश एवं शर्तें ई-प्रोक्योरमेंट वेबसाइट के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sec.up.nic.in पर भी उपलब्ध हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महिला नायब तहसीलदारों ने संभाली कमान, 208 में से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
ऐतिहासिक जनसभा
Leave a Comment: