संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व आईजी ने सुनी जनसमस्याएं
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
महिला नायब तहसीलदारों ने संभाली कमान, 208 में से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण
गोरखपुर।सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते अधिकांश अधिकारी वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहे, इसके बावजूद तहसील स्तर पर जनसुनवाई निर्बाध रूप से जारी रही।
इस दौरान महिला नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान और नीरू सिंह ने जिम्मेदारी संभालते हुए 208 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जिनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस में आए प्रार्थना पत्रों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुख रहीं। इसी क्रम में एक प्रार्थना पत्र सुनीता देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी ग्राम रायपुर का भी सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी खरीदी गई जमीन (आराजी संख्या-318) पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत की। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि जमीन पर जबरन दीवार खड़ी कर गेट लगा दिया गया है और रोकने पर अभद्रता की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
तहसील प्रशासन की सक्रियता से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और मौके पर हुए त्वरित निस्तारण की सराहना की गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
ऐतिहासिक जनसभा
लांजी थानांतर्गत मोहारा गांव में दर्दनाक हादसा, सिर पर इतनी भीषण चोट कि सड़क पर बिखर गया भेजा* लांजी। अवैध रेत
Leave a Comment: