मथुरा चाय बनाते समय लीक हो रहे सलेंडर ने पकड़ी आग, चार झुलसे* पति पत्नी बेटी और भाई समेत चार झुलसे, पत्नी,बेटी की हालत चिंताजनक। थ


*मथुरा चाय बनाते समय लीक हो रहे सलेंडर ने पकड़ी आग, चार झुलसे*

पति पत्नी बेटी और भाई समेत चार झुलसे, पत्नी,बेटी की हालत चिंताजनक।

 

थाना फरह क्षेत्र के सनौरा गांव में सुबह करीब आठ बजे चाय बनाते समय लीकेज हो रहे सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिससे परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए जानकारी पर एकत्रित हुए ग्रामीण और स्वजनों ने आग पर काबू पाया और सभी घायलों को उपचार लिए मथुरा स्थित स्वर्णजयंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

पीड़ित की मां उर्मिला ने बताया उनके परिवार में शादी का माहौल था परिवार के युवक रवि की बारात गुरुवार को मथुरा स्थित नरहौली गांव गई थी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्वजन और रिश्तेदार दुल्हन को लेकर गांव पहुंचे थे तभी बेटा अजयपाल उम्र 28 वर्ष ने पत्नी रिंकी को रिश्तेदारों के लिए चाय बनाने के लिए कहा। बताया रिंकी चाय बनाने के लिए कमरे में गई ओर उसने कमरे में रखा गैस का चूल्हा चालू किया तभी अचानक से सलेंडर में आग लग गई आग लगते ही बहू रिंकी और पास खड़ी नातिन श्रष्टि की चीख निकल गई। अचानक चीख की आवाज सुन स्वजन और रिश्तेदार घर के अंदर दौड़ पड़े। आंगन में बिछे फार्स और टाट गीला कर आग पर काबू पाया गया बताया तब तक बेटा अजयपाल,कान्हा,बहु रिंकी और नातिन श्रष्टि बुरी तरह झुलस गए। सभी का उपचार मथुरा स्थित स्वर्णजयंती अस्पताल में चल रहा है। जबकि रिंकी उम्र 24 वर्ष और बेटी श्रष्टि छह वर्ष की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।