अहमदाबाद, गुजरात (भारत): भारत की राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक नेतृत्व को समर्पित भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026” आगामी 23 मई 2026 को गुजरात


विश्व शांति के अग्रदूत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी होंगे

“सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026” के मुख्य अतिथि

अहमदाबाद, गुजरात (भारत):

भारत की राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक नेतृत्व को समर्पित भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026” आगामी 23 मई 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहा है।

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में विश्वविख्यात जैन संत, आध्यात्मिक गुरु, शांति दूत एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

यह जानकारी देते हुए पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने मीडिया से कहा कि यह आयोजन केवल एक अवार्ड समारोह नहीं, बल्कि “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की भावना को विश्व स्तर तक पहुँचाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण, अखंडता और एकता के विचार आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी जैसे विश्व शांति के संदेशवाहक की उपस्थिति इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाइयों के साथ वैश्विक पहचान भी प्रदान करेगी।

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के आयोजक मंडल ने हाल ही में आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानवता एवं भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से स्थापित करने को लेकर विशेष चर्चा हुई।

यह भव्य समारोह “Unity, Sustainability & Nation Building” की थीम पर आधारित होगा, जिसमें देश-विदेश से आने वाली प्रतिष्ठित हस्तियाँ, समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद, आध्यात्मिक गुरु, युवा नेतृत्व एवं विभिन्न क्षेत्रों की महान विभूतियाँ शामिल होंगी। कार्यक्रम में समाज, पर्यावरण, शिक्षा, मानव सेवा और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम: सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026

दिनांक: 23 मई 2026

स्थान: ओम अहमदाबाद फ़िल्म सिटी 

समय: शाम 4:00 PM से 8:00 PM (IST)

अहमदाबाद की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने जा रहा यह समारोह भारत की आध्यात्मिक शक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक नेतृत्व का एक प्रेरणादायी प्रतीक बनने जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।