जौनपुर/मडियाहू 13 जून 2026। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में जिला विचार वर्ग का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत, भारतीय अर्थनीति तथा


*स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार वर्ग सम्पन्न*

जौनपुर/मडियाहू

 13 जून 2026।

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में जिला विचार वर्ग का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत, भारतीय अर्थनीति तथा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में स्वदेशी की प्रासंगिकता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत समन्वयक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि विदेशी उपभोग आधारित व्यवस्था भारतीय संस्कृति, रोजगार और स्थानीय उद्योगों के लिए चुनौती बनती जा रही है। स्वदेशी अपनाकर ही भारत वैश्विक स्तर पर सशक्त नेतृत्व कर सकता है।

प्रांत मेला प्रमुख डॉ. अरुण त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि यह भारतीय जीवन पद्धति का मूल तत्व है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में भारतीय शिक्षा, संस्कृति और रोजगार व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए स्वदेशी चिंतन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी भाव से ही सामाजिक समरसता और आर्थिक संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विवेक कुमार मिश्र ने तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता के माध्यम से स्वदेशी को नई दिशा देनी होगी।

जिला संरक्षक प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि स्वदेशी विचार समाज को आत्मविश्वास प्रदान करता है तथा स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग से देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

जिला संयोजक डॉ. प्रशांत त्रिवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्वदेशी जागरण मंच समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वदेशी विचार पहुंचाने का सतत कार्य कर रहा है।

जिला समन्वयक डॉ. मनोज पांडेय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि स्वदेशी के माध्यम से ही भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

कार्यक्रम में उद्देश्य सिंह, आदित्य कुमार, डॉ. जे. पी. सिंह, ममता सिंह, शिवानी ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।