अर्जुन रौतेला। आगरा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एवीएमडी


अर्जुन रौतेला। आगरा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एवीएमडी इंस्टीट्यूट के होनहार छात्र वेद मित्तल ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वेद ने न केवल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने शैक्षिक कौशल का परिचय दिया, बल्कि देश की प्रतिष्ठित विधि परीक्षा (क्लैट) में सबसे कम उम्र के रेंकर बन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है।  
वेद की इस असाधारण सफलता के पीछे उनका दिन-रात का परिश्रम और विषय पर पकड़ साफ़ झलकती है। एवीएमडी इंस्टीट्यूट संस्थान के शिक्षकों और उनके मार्गदर्शन ने वेद की इस प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और उसे पाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास किया जाए, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।  
वेद अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग को देते हैं। स्वर्गीय श्री एन.सी. मित्तल और स्वर्गीय श्रीमती मीरा मित्तल (दादा-दादी) के संस्कारों और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वेद ने यह ऊँचा मुकाम हासिल किया है।  
वेद की इस शानदार जीत पर उनके पिता वी.के. मित्तल और माता रीना जालान ने बेहद खुशी जताई है। साथ ही, चाचा मनीष मित्तल और चाची डॉ. स्वाति चंद्रा ने वेद के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही वेद की क्षमता पर पूरा विश्वास था। 
इस उपलब्धि ने एवीएमडी इंस्टीट्यूट संस्थान और पूरे मित्तल परिवार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।