राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी



सिराथू तहसील क्षेत्र में सरकारी बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई के बीच एक झोपड़ी में आग लगने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है। यह मामला धुमाई गांव का बताया जा रहा है, जहां टॉप-10 भूमि विवाद के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची थी। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप था कि साधना देवी ने आवासीय पट्टे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होते ही विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कब्जाधारियों की झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक टीम की कार्रवाई के दौरान झोपड़ी में आग लगी, जिससे उनका सामान जलकर राख हो गया। वहीं प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई रुकवाने और माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से कब्जाधारियों ने खुद झोपड़ी में आग लगाई हो सकती है। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।