गोरखपुर जेल में नई व्यवस्था लागू अब होगी सुबह 7:30 बजे से बंदियों से मुलाकात
गोरखपुर जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन ने बड़ा
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद/सीतापुर।
बिलौली नानकारी तिराहे के पास संचालित एक मेडिकल स्टोर को लेकर क्षेत्र में चर्चा और सवालों का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार “हिन्द मेडिकल स्टोर” नाम से संचालित दुकान पर बैठा एक युवक स्वयं को “डॉ. निहाल खान” बताकर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देता दिखाई देता है, जबकि मौके पर प्रैक्टिस संबंधी कोई वैध पंजीकरण प्रदर्शित नहीं पाया गया।
ग्रामीणों और आसपास के लोगों का आरोप है कि संबंधित युवक के पास यदि मेडिकल स्टोर संचालन का लाइसेंस है भी, तो वह केवल दवा विक्रय तक सीमित होना चाहिए, लेकिन दुकान पर मरीजों की जांच, दवाइयों का परामर्श और उपचार जैसी गतिविधियां भी की जा रही हैं। लोगों का कहना है कि दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर चिकित्सकीय पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है, जिससे संदेह और गहरा हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि कहीं मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना वैध चिकित्सकीय अनुमति के इलाज कर मरीजों से धन उगाही तो नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग स्वयं को डॉक्टर बताकर भोले-भाले मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग एवं औषधि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि संबंधित व्यक्ति के पास चिकित्सा प्रैक्टिस का वैध पंजीकरण नहीं है, तो नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी मरीज के स्वास्थ्य के साथ कोई गंभीर दुर्घटना न हो।
ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई है कि जिले में संचालित सभी मेडिकल स्टोरों एवं क्लीनिकों की विशेष जांच कर यहप सुनिश्चित किया जाए कि कहीं बिना डिग्री और बिना पंजीकरण के लोग इलाज तो नहीं कर रहे।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि संबंधित युवक की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन द्वारा जांच कराई जाती है तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन ने बड़ा
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के बेलवां ग्राम सभा के रहने वाले कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। कनिष्क ने कराटे-डू
Leave a Comment: