प्रकृति, राष्ट्र और शिक्षा पर हुआ प्रेरणादायक संवाद” पीपल मैन डॉ.सिंह ने एमिटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के कुलपति प्रो. प्रीतम शर्मा से की विशेष मुलाकात। देश के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रहरी एवं “पीपल मैन ऑफ


“प्रकृति, राष्ट्र और शिक्षा पर हुआ प्रेरणादायक संवाद”  पीपल मैन डॉ.सिंह ने एमिटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के कुलपति प्रो. प्रीतम शर्मा से की विशेष मुलाकात।

देश के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रहरी एवं “पीपल मैन ऑफ इंडिया”   डॉ.Raghuraj Pratap Singh ने Amity University Gurgaon  के कुलपति प्रो पी बी शर्मा जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति एवं प्रकृति संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक चर्चा हुई।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने आगामी 23 मई 2026 को Om Ahmedabad Film City में आयोजित होने वाली भव्य “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवॉर्ड सेरेमनी 2026” हेतु प्रो. प्रीतम शर्मा को सादर आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान प्रो. प्रीतम शर्मा ने डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को अपनी प्रेरणादायक पुस्तक “The Making of a New India” उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि Sustainability, Integrity और Simplicity जैसे मूल्य भारत के उज्ज्वल भविष्य एवं नई पीढ़ी के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कुलपति प्रो. शर्मा को पौधा भेंट कर प्रकृति संरक्षण, हरित भारत और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और राष्ट्र सेवा दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाले समय में युवाओं को इन मूल्यों के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर विवेकानंद शक्तिपीठ के संस्थापक स्वामी विवेक भारती जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार रखे। वहीं आनंद यादव जी, सपना यादव जी, शिल्पा यादव जी, अरविंद जी एवं भरत जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने समाज, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक चर्चा की।

पूरी मुलाकात सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रहित के संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दी। शिक्षा, संस्कृति, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का यह संगम युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बनकर उभरा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।