लखनऊ में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने बस अड्डे पर बढ़ाई सुरक्षा*


*लखनऊ में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने बस अड्डे पर बढ़ाई सुरक्षा*

संवाददाता विजय मिश्रा 

 

लखनऊ।डीसीपी पश्चिम ज़ोन कमलेश दीक्षित और एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में कैसरबाग बस अड्डा व उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बस अड्डे के अंदर जाकर यात्रियों से पूछताछ की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,थाना वजीरगंज के इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ पैदल गश्त करते हुए सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाई, वजीरगंज पुलिस ने अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए और वाहन चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर वाहन खड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,अभियान के दौरान पुलिस ने कैसरबाग बस अड्डे के अंदर मौजूद यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी,लोगों से अपने बैग, मोबाइल व अन्य कीमती सामान की सुरक्षा खुद करने और संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की गई,वजीरगंज पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके,इस सघन चेकिंग अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास बढ़ा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।