सिधौली में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना एवं अवैध निर्माण का मामला उठा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग सिधौली, सीतापुर। तहसील क्षेत्र सिधौली में सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना और धार्मिक निर्माण कार्यों को लेकर एक मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार सम्र


सिधौली में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना एवं अवैध निर्माण का मामला उठा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सिधौली, सीतापुर। तहसील क्षेत्र सिधौली में सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना और धार्मिक निर्माण कार्यों को लेकर एक मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार सम्राट ने उपजिलाधिकारी सिधौली को प्रार्थना पत्र देकर ऐसे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यदि बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करना विधि-विरुद्ध माना जाता है, तो अन्य किसी भी देवी-देवता अथवा धार्मिक प्रतिमाओं की स्थापना पर भी समान कानून लागू होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कानून के समान अनुपालन की मांग की।

शिकायत में तहसील क्षेत्र के तीन स्थानों का उल्लेख किया गया है, जहां बिना अनुमति निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना किए जाने का आरोप लगाया गया है। इनमें नेशनल हाईवे पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने मंदिर निर्माण, कस्बा सिधौली में बस अड्डा के निकट शंकर जी की प्रतिमा स्थापना तथा थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम कटवा में सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण का मामला शामिल है।

अनुज कुमार सम्राट ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्यों को तत्काल रोका जाए और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 मई 2026 को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।