Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video: दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर कर अपने परिवार को मिल रही धमकियों का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के मछली वाले वीडियो पर भी सवाल उठाए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
परिवार को मिल रही धमकियों का दावा
चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सास के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही उन्हें भी लगातार गालियां दी जा रही हैं। चंद्रिका के अनुसार उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां तक मिल रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि कुछ अनपढ़ लोग उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
अनुराग ठाकुर के वीडियो पर उठाए सवाल
एक अन्य वीडियो में चंद्रिका ने हिंदू समाज से सवाल करते हुए कहा कि क्या सभी हिंदुओं को बराबर नजर से देखा जाता है। उन्होंने अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए लोगों से प्रतिक्रिया मांगी है। चंद्रिका ने कहा कि उन्होंने अपनी गलती के लिए पहले ही माफी मांग ली है, लेकिन इस मामले में लोग क्या सोचते हैं यह जानना चाहती हैं।
पहले भी माफी मांग चुकी हैं चंद्रिका
इससे पहले चंद्रिका दीक्षित एक अन्य विवाद को लेकर माफी मांग चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि आगे से वह किसी मुस्लिम युवक के साथ वीडियो नहीं बनाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए धर्म सबसे पहले है और वह खुद को सनातनी मानती हैं, हालांकि सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चंद्रिका चर्चा में रही हैं। पति के साथ उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब ताजा बयान के बाद एक बार फिर वह चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: