पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। राज


 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की एकमात्र चरण की वोटिंग आज गुरुवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता करेगी। वहीं, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

23 April 2026https://x.com/AHindinews/status/2047136836636860448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2047136836636860448%7Ctwgr%5E3f3f2b8d46ce057fddf9746782990aa81f15c4f5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Felections%2Fassembly-elections%2Fassembly-election-2026-voting-live-west-bengal-tamil-nadu-bjp-tmc-congress-dmk-tvk-aiadmk-live-news

DMK ने पिछले 5 सालों में लोगों को धोखा दिया है- वनथी श्रीनिवासन

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "लोग बहुत उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान कर रही हैं, तमिलनाडु की महिलाएं यह समझ गई हैं कि DMK कैसे उनके लिए असुरक्षित हैं, हम बहुत आश्वस्त हैं कि तमिलनाडु की नारी शक्ति DMK को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी... मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, कल रात 2 बजे के बाद उन्होंने लोगों को कूपन दिया और वे लोगों को कह रहे हैं कि वे लोगों को सोने का सिक्का देंगे। DMK ने पिछले 5 सालों में लोगों को धोखा दिया है और वे अब भी लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। हम शिकायत कर रहे हैं, हमें लोगों पर विश्वास है कि वे NDA को जिताएंगे।"
 

 

23 April 2026 

Assembly Election Voting Live: TMC का खाता तक नहीं खुलेगा-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है।"

 

 

 

23 April 2026

Assembly Election Voting Live: बीजेपी को प्रचंड जीत पक्की-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम, केरलम और पुडुचेरी में भी मतदान संपन्न हुआ है वहां पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है पहले भी हमने देखा है कि देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है वहां बीजेपी को प्रचंड विजय मिली है।"

 

23 April 2026 

पुलिस ने मेरे समर्थकों को घर घुसकर मार- हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "नओदा पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया यह नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए... इन्हें थाने से हटाना चाहिए और नए अफसर को तैनात करना चाहिए। हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे... आम जनता को चुनाव में भाग लेने का हक है, लेकिन वे नहीं भाग ले पा रहे। उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है। TMC वाले जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, तभी हम धरने से उठेंगे।"

 

 

 

23 April 2026 

Assembly Election Voting Live: मतदान के बीच मुर्शिदाबाद में भारी बवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | वीडियो मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की है, जहां TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके जा रहे हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगी- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैं जब आ रहा था तब हमारी हिंदू शादीशुदा दीदी घर से आकर रोने लगी उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी आ गई तो हम खत्म हो जाएंगे... जनता, खासकर माता, बहन, दीदी ये लोग ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगे और उनका सूपड़ा साफ करेंगे..."

 

23 April 2026 

Assembly Election Voting Live: अधीर रंजन चौधरी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने लिपिका मेमोरियल गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान को लेकर उन्होंने कहा, "चुनाव अच्छा चल रहा है, सेंट्रल फोर्स अच्छा काम कर रही है। सब(हमारे सारे एजेंट) बूथ पर हैं।"

 

23 April 2026

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होना चाहिए- शंकर घोष

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने कहा, "मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने वोट डाल रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें... मुझे ऐसी रिपोर्टें मिली हैं कि कुछ अनधिकृत गतिविधियां हो रही हैं; मुझे लगता है कि अब लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने दिया जाना चाहिए।"

 

23 April 2026

Assembly Election Voting Live: क्रिकेटर आर अश्विन ने की जनता से ये अपील

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। अश्विन ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैंने यहां आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, बाकी सबको भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि जो भी सत्ता में आएंगे वे तमिलनाडु की स्थिति को बदलेंगे।" 

 

23 April 2026 

Assembly Election Voting Live: मुर्शिदाबाद में TMC- AUJP के बीच झड़प

TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई। हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मोर्चा संभाला है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश जारी है।

 

23 April 2026 at 10:13 IST

Assembly Election Voting Live: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी वोटिंग

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के वोटिंग जारी है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत आग गया है। 
सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में - 17.69% वोटिंग
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) में- 18.76% वोटिंग

 

23 April 2026 

Assembly Election Voting Live: उदयनिधि स्टालिन की पत्नी ने लोगों से की ये अपील

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की पत्नी किरुथिगा उदयनिधि ने कहा, "बस बाहर निकलिए और वोट कीजिए। मैं पिछले 25 सालों से ऐसा कर रही हूं। मेरा बेटा पहली बार वोट डाल रहा है।"

 

23 April 2026 at 09:22 IST

Assembly Election Voting Live: CM स्टालिन ने डाला वोट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम के स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

 

23 April 2026 at 09:22 IST

Assembly Election Voting Live: TVK उम्मीदवार विजय ने डाला वोट

TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय, चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

 

23 April 2026 at 09:22 IST

Assembly Election Voting Live: सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

 

23 April 2026 at 08:31 IST

कमल हासन ने बेटी श्रुति हासन के साथ की वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ अलवरपेट स्कूल में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

 

23 April 2026 at 09:23 IST

Assembly Election Voting Live: डी जयकुमार ने डाला वोट

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रॉयपुरम विधानसभा क्षेत्र से AIADMK उम्मीदवार डी जयकुमार ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

 

23 April 2026 at 08:07 IST

जनता के आशीर्वाद से NDA करी जीत होगी-तमिलिसाई सौंदरराजन

मायलापुर से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है और हर किसी को इस लोकतांत्रिक उत्सव में हिस्सा लेना चाहिए। मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक उम्मीदवार हूं... तमिलनाडु की जनता के आशीर्वाद से यहां NDA ही जीतेगी..."

 

23 April 2026 at 07:56 IST

पीएम मोदी की बंगाल की महिला मतदाताओं से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"

 

23 April 2026 at 07:13 IST

मतदान शांति से होना चाहिए- सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है... शांति से मतदान होना चाहिए... मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है।"

 

23 April 2026 at 07:09 IST

बीरभूम में मतदान के लिए भारी भीड़

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वीडियो बीरभूम लैबपुर विधानसभा क्षेत्र के बांकुल प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र से है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वोटिंग सेंटर पर पहुंचे है।

 

23 April 2026 at 07:07 IST

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करगें। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।.

https://x.com/AHindinews/status/2047147052149403682?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2047147052149403682%7Ctwgr%5E3f3f2b8d46ce057fddf9746782990aa81f15c4f5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Felections%2Fassembly-elections%2Fassembly-election-2026-voting-live-west-bengal-tamil-nadu-bjp-tmc-congress-dmk-tvk-aiadmk-live-news

https://x.com/AHindinews/status/2047145376046842028?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2047145376046842028%7Ctwgr%5E3f3f2b8d46ce057fddf9746782990aa81f15c4f5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Felections%2Fassembly-elections%2Fassembly-election-2026-voting-live-west-bengal-tamil-nadu-bjp-tmc-congress-dmk-tvk-aiadmk-live-news

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।