भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
जौनपुर बरईपार, स्थानीय तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सकरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रथम दिन आयोजित इस शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।शोभायात्रा में हाथी की सवारी, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा सकरा गांव से प्रारंभ होकर सई नदी के किनारे स्थित बरम बाबा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे।यह आयोजन सकरा गांव निवासी यजमान चंद्रकांत पांडेय के आवास पर हो रहा है। शोभायात्रा में यजमान चंद्रकांत पांडेय, शशिकांत पांडेय एवं उनके परिवार के साथ-साथ विद्वान पंडित मार्कंडेय प्रसाद पांडेय, श्रवण कुमार पांडे, राम रमेश चंद्र पांडे, चंद्रप्रकाश पांडेय, वाचस्पति पांडे, राहुल पांडेय, आशुतोष पांडेय उर्फ छोटू, मनीष कुमार, मुन्ना पांडेय और कलेक्टर पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत और धार्मिक अनुष्ठानों का आनंद लिया। गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
बृजनाथ दुबे
अब तक न्याय मछलीशहर जौनपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: