जौनपुर में बेखौफ अपराधी, पुलिस को बनाया निशाना—तीनों आरोपी फरार जहां पुलिस चेकिंग के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस हमले में पुलिस टीम बाल-


*चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने झोंकी गोलिया*

जौनपुर में बेखौफ अपराधी, पुलिस को बनाया निशाना—तीनों आरोपी फरार

जहां पुलिस चेकिंग के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस हमले में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।

रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

तभी बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा पीछा करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।