भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सामाजिक परिवर्तन स्थल (अंबेडकर पार्क), गोमती नगर में भव्य “प्रकाश महोत्सव” का आयोजन किया गया।


लखनऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सामाजिक परिवर्तन स्थल (अंबेडकर पार्क), गोमती नगर में भव्य “प्रकाश महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 27 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ की अगुवाई में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। दीपों की रोशनी से पूरा अंबेडकर पार्क जगमगा उठा, जिसने एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के समानता, न्याय और संविधानिक मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में उनके विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। “प्रकाश महोत्सव” ने न केवल श्रद्धांजलि का रूप लिया, बल्कि यह एक सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में भी उभरकर सामने आया।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।