अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर ४ ए में स्तिथ गुरुकुल किड्ज़ एकेडमी में


अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर ४ ए में स्तिथ गुरुकुल किड्ज़ एकेडमी में जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एकेडमी में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के अभिवावकों ने मानवता भलाइयां हेतु रक्तदान किया। शिविर का आयोजन गुरुकुल किड्ज़ एकेडमी तथा यथर्व फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

शिविर प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। शिविर में रक्त संग्रहण करने के लिए विनायक चैरिटबल ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त का संग्रहण किया गया। रक्तदान के लिए आवास विकास कॉलोनी के सभी सेक्टर, बोदला, सिकंदरा, जगदीशपुरा, लोहामंडी, मारुतीस्टेट, शाहगंज तथा अवधपुरी आदि से बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित हुए। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पूरा जोश देखने को मिला। शिविर में महिलाओं और युवतियों ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंधक दिलीप जौहरी ने बताया कि रक्तदान बेहद जरूरी है और सबको आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए, पता नहीं कब किसको रक्त की जरूरत पड़ जाए और उस समय रक्त उपलब्ध नहीं होने पर उसकी जान भी जा सकती है, ऐसे में हर किसी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। बेशक समय-समय पर चिकित्सा विभाग और सामाजिक संगठनों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त एकत्रित करने का काम किया जाता है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान करने से किसी प्रकार का शारीरिक कोई कष्ट नहीं होता और कुछ समय बाद ही वापस रक्त बन जाता है, ऐसे में रक्तदान करने से किसी का जीवन बच सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और ना ही कोई धर्म है।

एकेडमी की प्रधानाचार्या हेमलता जौहरी एवं उप-प्रधानाचार्या राधा मिश्रा ने अपने विद्यालय में शिविर को बहुत ही अच्छे ढंग से पूरा कराया। शिविर में आये सभी लोगों को बैठने तथा सेनेटाइज़ेशन की उचित व्यवस्था की, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रक्त दाताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ी कोई मानव सेवा नहीं है I उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी रक्तदाताओं का आभार जताया विद्यालय द्वारा किए गए रक्तदान शिविर की प्रशंसा की और अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही।
शिविर में विशाल टिन्डानी, जीतेन्द्र कुमार, मनीष अग्रवाल, तपेश अग्रवाल, रतन वर्मा, गौरव जौहरी, दीपक वर्मा, योगेश वर्मा, अंकित शुक्ला, सनी कुमार, कार्तिक गुप्ता, प्रीती राजपूत, लक्ष्मण कुमार, मुकुल अग्रवाल, अनुराग वर्मा, सुनैना बघेल, प्रभात, ऋषि, हर्षित, आदि ने रक्त दान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

शिविर को सफल बनाने में विनायक ब्लड बैंक, यथर्व फाउंडेशन तथा जौहरी एजुकेशन एन्ड वेलफेयर सोसाइटी आदि संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। जिनमें विनोद कुमार जौहरी, गौरव जौहरी, गौरव अग्रवाल, सनी दिवाकर, अंकित शुक्ला, तपेश अग्रवाल, जीतू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
वहीं, गुरुकुल किड्ज़ एकेडेमी के सदस्यों ने सुबह से ही शिविर की व्यवस्थाओं को संभाल रखा था I दीप्ति शर्मा, नेहा सचदेव, सोनम शर्मा, मानवी, श्वेता सिंह नीलम शर्मा, रश्मि तथा तन्वी आदि अध्यापिकाओं का भी ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया तथा उन्होंने शिविर में आये सभी लोगों को आश्वासन दिया की वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का प्रयत्न करेंगे जिससे की वे अपने जीवन में सफल बने और बताया की वे आगे भी इस तरह के कार्यकमो का आयोजन करते रहेंगे I

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।