वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल सड़क किनारे रेलिंग पर रोमांस में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है. प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि दोनों दुनियादारी भूलकर एक-दूसरे में खो गए. इसके बाद जो हुआ, वो आप खुद इस वीडियो में देख लीजिए.


Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई होता ही रहता है. कभी कोई इमोशनल वीडियो नेटिजन्स का दिल जीत लेता है, तो कभी कुछ ऐसा सामने आता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते. आजकल इंटरनेट पर रोमांटिक फॉल का ऐसा ही एक वीडियो खूब तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर पब्लिक की हंसी छूट रही है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल सड़क किनारे रेलिंग पर रोमांस में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है. प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि दोनों दुनियादारी भूलकर एक-दूसरे में खो गए. लेकिन जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को Kiss करना शुरू किया, उनका बैलेंस बिगड़ा और दोनों रेलिंग की दूसरी ओर सीधे धड़ाम से गिरे. वीडियो के आखिर में कपल की जो हालत हुई, उसने सोशल मीडिया की जनता को लोटपोट कर दिया है.

कपल का गिरना दर्दनाक मामला है, लेकिन जिस तरह से यह घटना घटी, वह किसी कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग भी इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: कोबरा के ‘सुपर विलेन’; 6 ऐसे जीव, जिनमें ‘नागराज’ को नजर आते हैं ‘यमराज’

एक ने यूजर ने लिखा, प्यार अंधा होता है ये तो सुना था, आज भैया देख भी लिया. दूसरे यूजर ने कहा, इसे कहते हैं प्यार में गिर जाना. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये तो रोमांस में कॉमेडी हो गया. ये भी पढ़ें: Ajab Gajab! इस देश में टॉयलेट सीट को पूजते हैं लोग, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

यहां देखिए वीडियो

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।