*मडियाहू पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में किया जन जागरण*
जौनपुर /मड़ियाहूं
आज दिनांक 22 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने , रामनगर 2, सेउर, अहिरौली और देल्हुपुर ग्राम सभा में रैली निकाल कर जन जागरण किया।
बताते चलें कि मडियाहू पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा इन चार ग्राम सभाओं को गोद लिया गया है , राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने रामनगर 2, सेऊर, अहिरौली, और देल्हूपुर ग्राम सभा में रैली निकालकर जन जागरण किया गया तथा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोरममिश्रा, डॉक्टर विवेक सिंह, डॉक्टर सुशील मिश्रा, डॉक्टर सुषमा मिश्रा ,उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 एस. के. पाठक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इसी प्रकार जन सेवा करने की प्रेरणा दी l
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: