सरस्वती देवी पी जी कालेज नन्दापार जैतपुर में सप्तदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. कुलदीप पाठक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर


सरस्वती देवी पी जी कालेज नन्दापार जैतपुर में सप्तदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य  डा. कुलदीप पाठक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।सप्तदिवसीय शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य, वर्तमान परिवेश में इसकी प्रासंगिता, अनुशासन, सहयोग की भावना आदि के महत्व को विस्तार से बताया गया।आगे मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों से कहा गया कि किसी भी संस्थान, राष्ट्र को आगे ले जाने में अनुशासन की बड़ी महत्ता होती है।व्यक्तित्व निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका सर्वोपरि होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से लोग विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लेते हैं।
शुभारम्भ अवसर पर डॉ. शशिकला पाण्डेय (कार्यक्रम अधिकारी) महाविद्यालय के मुख्य नियंता कौशलानंद दूबे, आदित्य पाण्डेय, एकनाथ मिश्रा, नीतीश कुमार, श्रेया सिंह, नेहा सहित सभी प्रवक्ता और महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।