साहू कल्याण समिति ने नामित सभासद राहुल साहू का किया भव्य स्वागत,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद जौनपुर में नामित सभासद के रूप में मनोनीत होने पर साहू
20 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं, होंगी नि:शुल्क जांच और मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी
अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 मार्च को विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल नि:शुल्क मेडिकल कैंप महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। महामंत्री अंकित अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर में नेत्र, दंत, फिजिशियन, हड्डी, बाल रोग, पेट रोग, चर्म रोग, नाक-कान-गला, फेफड़े एवं हृदय रोग के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल , गुरुग्राम के डॉ. एसके तनेजा एवं डॉ. मयंक गर्ग भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था, दवा वितरण, शुगर जांच, ईसीजी, ब्लड प्रेशर आदि जांचें भी नि:शुल्क की जाएंगी।
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शशांक बंसल, शिवम गर्ग, संदीप अग्रवाल एवं अमन अग्रवाल, सौरभ जैन, मित्तल, आशीष, कुणाल अग्रवाल, विशाल गोयल, हेमंत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद जौनपुर में नामित सभासद के रूप में मनोनीत होने पर साहू
सीतापुर नवरात्रि एवं ईद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शान्ति सुरक्षा समिति की बैठक कोतवाली महोली परिसर में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता
सिधौली, जनपद सीतापुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण जनसभा में राजेश कुमार सिद्धार्थ, जो डॉ आंबेडकर
Leave a Comment: