अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज
जनपद के मडियाहू में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है नगर के शाही ईदगाह पर मौलाना जमीरुउद्दीन ने ईद की नमाज अता फ़रमाया। हजारों की संख्या
पीलीभीत जनपद में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए शहर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह में पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा आयोजित ईद मिलन कैंप में भाग लिया। यहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमाम और मौलानाओं से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि त्योहार को मिलजुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार सकुशल संपन्न हो सके।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सिटी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कुल मिलाकर, प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता के बीच पीलीभीत में ईद का पर्व शांति, सुरक्षा और भाईचारे के माहौल में मनाया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनपद के मडियाहू में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है नगर के शाही ईदगाह पर मौलाना जमीरुउद्दीन ने ईद की नमाज अता फ़रमाया। हजारों की संख्या
सिधौली/सीतापुर/लखनऊ, उत्तर प्रदेश
जनपद पीलीभीत कार्यालय से जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां की संगठन के पदाधिकारीयों की कड़ी मेहनत लग्न एवं कठिन परिश्रम
Leave a Comment: