कन्नौज।जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति (फेज–5.0) के अंतर्गत एंटी रोमियो अभियान चलाकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के अंतर्गत कन्नौज पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को एकत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों तथा एंटी रोमियो टीम की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।इस दौरान पुलिस टीम ने साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक से सावधान रहने तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: