जौनपुर/मड़ियाहूं उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में शाही कटरा परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का


*मड़ियाहूं उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया रोजा इफ्तार पार्टी*
---------------------------------------

 जौनपुर/मड़ियाहूं

उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में शाही कटरा  परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।   
      कार्यक्रम का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राशिद अली हाशमी ने किया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया।
     बताते चलें कि मगरिब की आजान 6:09 पर जैसे ही सुनाई दिया सभी रोजेदारों ने रोजा खोला, रोजा खोलने के बाद हाफिज इतेशाम ने नमाज अदा कराई हाफिज ने अपने दुआ में देश में अमन चैन खुशहाली की  दुआ मांगी हिंदू मुस्लिम सिख सभी ने एक साथ रोजा खोल। रोज़ा इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया।  
एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। 
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं।
इफ्तार पार्टी में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंदू सिंह, आरिफ हबीब, तहसील अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राजू, ईशा फारूकी, धर्मेंद्र सेठ, नसीम अहमद ,प्रदीप जायसवाल, सिकंदर अंसारी,अत्ताउल्लाह खान, गयासुद्दीन अंसारी जलालुद्दीन अंसारी, मंसूर आलम अंसारी, मंजूर हसन, मकसूद हसन, मेराजुद्दीन डॉक्टर शिवली,  इजहार अहमद गुड्डू, डॉक्टर आलम, डॉक्टर सारिक नदीम, डॉक्टर शाहनवाज आलम, सरदार रम्मी सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।