गुण्डरदेही नगर के साहू सदन में तहसील साहू संघ, परिक्षेत्रीय साहू संघ एवं नगर साहू संघ गुण्डरदेही के संयुक्त तत्वावधान में आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती


का दो दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया।
प्रमुख अतिथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू समाज अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भानुमति साहू, ज्ञानेश्वर साहू एवं केशवराम साहू पार्षद सेवक महिपाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें मुख्य रूप से:डॉ. मानसिंह सार्वा (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ),हेमंत कुमार साहू (उपाध्यक्ष),संतोष कुमार साहू (सचिव),किशनलाल साहू (संगठन सचिव),दिलीप कुमार कुल्हारे (कोषाध्यक्ष)सहित समस्त तहसील एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
साहू सदन हेतु 30 लाख की राशि का मिला आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान समाज द्वारा भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति हेतु मांग पत्र सौंपा गया। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही साहू समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री अरुण साव जी से भेंट करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि साहू समाज के भवन के लिए 30 लाख रुपये की राशि की मांग की जाएगी और इसे शासन से स्वीकृत कराकर समाज को सौंपा जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय हुआ वातावरण
दो दिवसीय आयोजन के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन-पूजन, महाआरती और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान समाज की महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरा नगर माता कर्मा के जयकारों से गूंज उठा। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।