प्रकरण में जोड़ी गई है अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा


आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमांड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता आदिवासी महिला थाना बालोद जिला बालोद छ.ग. ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह एक आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा ,रोशन कुमार साहू पिता गिरधर साहू एवं कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन सभी साकिनान करहीभदर के द्वारा दिनांक 22.02.2026 के रात्रि 09.00 बजे उठाकर ले गये और रात्रि 12.00 बजे तक मेरे साथ जबरदस्ती सामुहिक बलात्कार कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर  किसी को बतायेगी तो कोई यकीन नहीं करेगा कहकर सभी लोग पेट एवं बांया घूटने एवं शरीर के अन्य भाग में मारपीट किया है। मारपीट करने से मेरे पेट एवं बांया घुटने एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70 (1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

           अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल के मार्ग दर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद टीम की सहायता से आरोपीगण विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष 02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष साकिनान करहीभदर थाना व जिला बालोद छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने अपराध घटना करना स्वीकार किया व घटना के संबंध में ग्राम विकास समिति के समक्ष गुनाह स्वीकार कर.अर्थ दण्ड देना बताया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 14.03.2026 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

         आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, म.प्र.आर. नर्मदा कोठारी, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, संजय सोनी, बनवाली साहू, नाग़ेश्वर साहू सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं सायबर टीम की विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगणों का नामः- 
01. विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद 
02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष पता-ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।