सहजनवा क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवां में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) केसरी


 सहजनवा क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवां में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) केसरी नंदन त्रिपाठी ने बुधवार को अनुभव गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की गहन जांच की गई।एसडीएम त्रिपाठी ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए कि गैस की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर और उचित कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए।स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशासन के इस कदम से गैस वितरण में सुधार होगा और कालाबाजारी पर रोक लगेगी। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹975 है, लेकिन कई जगहों पर अधिक वसूली की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।