गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र में मुक्तिधाम बगहा बाबा मंदिर के पीछे दुर्गा मंदिर चौराहे के मनु हॉस्पिटल का स्टॉप ने आईजीएल कंपनी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 150 मरीजों को मुफ्त परामर्श, दवा और ब्लड जांच की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर में डॉक्टर जी.एन. यादव (बीएएमएस), डॉक्टर पवन यादव (एमबीबीएस, एमडी), डॉक्टर अमित कुमार जायसवाल (एमबीबीएस, एमएस), और डॉक्टर जावेद (एमडी न्यूरो) ने मरीजों को उनकी समस्याओं पर कुशल सलाह दी। ये विशेषज्ञ शुगर, गठिया, पेट रोग और सर्जरी के मामलों में विशेषज्ञता रखते हैं। फार्मासिस्ट राहुल, अखिलेश (बी फार्मा), और विष्णु कुमार ने दवा वितरण और जांच में मदद की।आईजीएल कंपनी ने इस शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मरीजों को निशुल्क सेवा देकर उनके स्वास्थ्य की चिंता दूर करने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: