बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी जे. रिभा ने जारी की हीट वेव
बांदा। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी जे. रिभा ने जनपद में एडवाइजरी जारी कर दी है। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त
फिरोजाबाद ) थाना पचोंकरा क्षेत्र में वन संपदा की सरेआम लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना पचोकरा क्षेत्र के गांव हेमराजपुर में लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग के
फिरोजाबाद ) थाना पचोंकरा क्षेत्र में वन संपदा की सरेआम लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना पचोकरा क्षेत्र के गांव हेमराजपुर में लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर पूरे के पूरे जंगल का सफाया कर दिया है।खुद को बताता है विभाग का ठेकेदारग्रामीण अनुसार, पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वाला मुख्य सरगना खुद को वन विभाग का अधिकृत ठेकेदार बताता है। इसी रसूख की आड़ में वह पिछले कई दिनों से हरे-भरे पेड़ों का कटान करवा रहा है। माफिया के खौफ और ऊपर तक सेटिंग के दावों के कारण स्थानीय लोग विरोध करने से भी कतरा रहे हैं।कुंभकर्णी नींद में सोया वन विभाग
सबसे बड़ी लापरवाही वन विभाग की कार्यशैली पर दिख रही है। जिस जंगल को संरक्षित करने की जिम्मेदारी विभाग की है, वहीं के अधिकारी इस महाविनाश से अनजान बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि:सैकड़ों की संख्या में पेड़ों का कटान हो चुका है, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुँचा।ट्रकों में भरकर लकड़ियाँ ठिकाने लगाई जा रही हैं।शिकायत के बावजूद विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
पर्यावरण पर गहराता संकट हेमराजपुर में जिस तरह से जंगल साफ किए गए हैं, उससे न केवल पर्यावरण को क्षति पहुँची है बल्कि वन्यजीवों के आवास भी छिन गए हैं। ग्रामीण अब जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस फर्जी ठेकेदार की वास्तविकता जांची जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी जे. रिभा ने जनपद में एडवाइजरी जारी कर दी है। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त
खून नाली में नहीं जरूरतमंदों की नसों में बहना चाहिए_ बांदा। समाजसेवी संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा के तत्वाधान में मानवता की मिसाल पेश
बांदा: 10 मार्च- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसहारा गोवंश के संरक्षण और किसानों की समृद्धि के लिए जो प्रयास किए हैं वे आज पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन चुके हैं। विशेष
Leave a Comment: