सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा के तत्वाधान में तीन रक्त वीरों ने किया रक्तदान
खून नाली में नहीं जरूरतमंदों की नसों में बहना चाहिए_ बांदा। समाजसेवी संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा के तत्वाधान में मानवता की मिसाल पेश
बांदा। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी जे. रिभा ने जनपद में एडवाइजरी जारी कर दी है। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त
बांदा। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी जे. रिभा ने जनपद में एडवाइजरी जारी कर दी है। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने गर्मी से जन-धन की क्षति को न्यूनतम करने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।
मार्च के प्रथम सप्ताह में अचानक बढ़े तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हीट वेव एक्शन प्लान को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी
जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष बेड चिन्हित किए जाएंगे। साथ ही ओआरएस, दवाइयों, पेयजल, बर्फ और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाएगा और चिकित्सा कर्मियों को हीट वेव से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
जनजागरूकता अभियान
सूचना विभाग, शिक्षा विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सोशल मीडिया, पोस्टर-बैनर और अन्य माध्यमों से लोगों को लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में भी छात्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।पेयजल और छाया की व्यवस्था नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल, छायादार स्थल और शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वहीं जल संस्थान और जल निगम पेयजल आपूर्ति की निरंतर निगरानी करेंगे।
श्रमिकों के लिए विशेष निर्देश
निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के कार्य समय में आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जाएगा और अत्यधिक ताप के समय दोपहर में श्रम कार्य सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आपदा विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी आपदा की स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम (05102-285260) या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। प्रशासन ने नागरिकों से भीषण गर्मी में सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
खून नाली में नहीं जरूरतमंदों की नसों में बहना चाहिए_ बांदा। समाजसेवी संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा के तत्वाधान में मानवता की मिसाल पेश
बांदा: 10 मार्च- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसहारा गोवंश के संरक्षण और किसानों की समृद्धि के लिए जो प्रयास किए हैं वे आज पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन चुके हैं। विशेष
आपको बताते चले कि दिनांक 08.03.2026 को राजकुमार सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी
Leave a Comment: