भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल ने देश व प्रदेशवासियों को होली हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होंने आमजन से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है *उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से निवेदन किया कि होली खुशियों और रंगों का पर्व है, इसे प्रे


भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल ने देश व प्रदेशवासियों को होली हार्दिक शुभकामनाएं दी

उन्होंने आमजन से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है *उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से निवेदन किया कि होली खुशियों और रंगों का पर्व है, इसे प्रेम और उल्लास के साथ मनाएं रंग दिल खोलकर खेलें, लेकिन शराब पीकर वाहन न चलाएं नशे की हालत में गाड़ी चलाने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है, जिससे किसी की भी जान जोखिम में पड़ सकती है

प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल ने कहा कि होली पर किसी भी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग या विवाद न करें

सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और शांति बनाए रखें, ताकि त्योहार की खुशी बनी रहे

उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार मिलजुलकर, सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, यही सच्ची होली होगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।