पांडे हाता में होलिका दहन कार्यक्रम: सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की ली चुटकी, मंच पर गूंजे ठहाके गोरखपुर। पांडे हाता में आयोजित भक्त प्रहलाद शोभायात्रा एवं होलिका दहन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने क


पांडे हाता में होलिका दहन कार्यक्रम: सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की ली चुटकी, मंच पर गूंजे ठहाके

गोरखपुर। पांडे हाता में आयोजित भक्त प्रहलाद शोभायात्रा एवं होलिका दहन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के सांसद और फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार रवि किशन शुक्ला की चुटकी लेते हुए मुस्कुराकर कहा, "रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर के कमा सकते हैं।" मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद सांसद रवि किशन समेत सभी लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े।कार्यक्रम में दोनों नेताओं की सहज और आत्मीय बातचीत ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। बता दें कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री अक्सर सदर सांसद रवि किशन की इसी अंदाज में हल्की-फुल्की चुटकी लेते नजर आते हैं, जिसे लोग भी खूब पसंद करते हैं।भक्त प्रहलाद शोभायात्रा और होलिका दहन के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।