जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मईडीह में एस. सी .एल. इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


*एस .सी .एल .इंटरनेशनल स्कूल मईडीह , मडियाहू  का भव्य वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया* 

---------------------------------------

जौनपुर/मड़ियाहूं 

जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मईडीह में एस. सी .एल. इंटरनेशनल स्कूल के 

वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशस्वी माननीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  प्रो. डॉ . सुरेश पाठक (प्राचार्य,मडियाहूं पीजी कॉलेज), जिला अध्यक्ष भाजपा मछली शहर डॉक्टर अजय सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा  रामविलास पाल, स्कंद पटेल,धर्मेंद्र यादव (प्रांतीय अध्यक्ष) तथा राजेश त्रिपाठी (प्रधानाचार्य) इंटर कॉलेज नेवढ़िया के प्रधानाचार्य अक्षयवर तिवारी ,इंटर कॉलेज बेलवा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाठक,इंटर कॉलेज बेलवा के प्रबंधक  अशोक सिंह तथा शासकीय अधिवक्ता सुरेश गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर करमचंद यादव, वीरेंद्र यादव मुलायम सिंह, राजबहादुर यादव ,गिरीश चंद्र यादव ,अमरनाथ पटेल, विनोद सेठ ,राजेश पांडे पत्रकार कपिल देव सिंह,शैलेश तिवारी, शमीम अहमद, यादवेंद्र यादव, जयप्रकाश पाल, अजीत यादव,उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 20 से अधिक ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम—नृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत, समूह गान एवं लघु नाटिकाओं—ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. पटेल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने के अपने प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएँ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रो. सुरेश पाठक ने उच्च शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सतत् अध्ययन की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया, जबकि प्रधानाचार्य  राम चंद्र यादव ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहां की हम विद्यार्थियों को पुस्तक की ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और संस्कार युक्त ज्ञान देने पर जोर देते हैं जिससे समाज में संस्कार युक्त शिक्षा का विकास हो सके और समाज विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के व्यवस्थापक श्री विनय कुमार गुप्त ने आए हुए समस्त अतिथियों का मोमेंटो और अंगवस्त्र के माध्यम से स्वागत किया तथा अभिभावकों से यह निवेदन किया कि आप लोग भी अपने बच्चों को संस्कार देने के लिए हमेशा सक्रिय रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।