बालाघाट मध्यप्रदेश से रूपेश रावते ग्राम पंचायत पारडी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह सम्पन्न जनपद पंचायत किरणापुर के ग्राम पंचायत पारडी में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, पारडी में दोपहर 5 बजे से सफलतापूर्वक सम


बालाघाट मध्यप्रदेश से रूपेश रावते

ग्राम पंचायत पारडी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह सम्पन्न


जनपद पंचायत किरणापुर के ग्राम पंचायत पारडी में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, पारडी में दोपहर 5 बजे से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। ये कार्य विधायक की अनुशंसा, मुख्यमंत्री विशेष निधि, जनपद निधि, पंचायत निधि एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं।
भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्य
सामुदायिक भवन निर्माण
सी.सी. सड़क निर्माण
शमशान घाट में स्टॉप डेम एवं शोक सभागृह निर्माण
नवीन ट्रांसफार्मर स्थापना
गांधी चौक एवं दुर्गा चौक का सौंदर्यीकरण
लोकार्पण किए गए कार्य
गायत्री चौक का सौंदर्यीकरण
सी.सी. रोड निर्माण
स्ट्रीट लाइट स्थापना
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पारडी के सरपंच श्री लालचंद बारबुदे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत किरणापुर अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह राणा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि
श्री सुरेश भंडारकर,
श्री लक्ष्मण नाकतोड़े,
श्रीमती वर्षा बढ़ाई (महिला एवं बाल विकास सभापति, जनपद पंचायत किरणापुर),
श्री घनश्याम आठोडे,
श्री गुणीराम बोहरे,
श्री घुंसीराम बोहरे,
श्री तुलसीराम भोंगाडे,
श्री जांगो पटले,
श्री संतकुमार पारधी,
श्री सालिकराम ठाकरे,
श्रीमती रेखा बिसेन,
श्रीमती मनीषा संतोष नाकतोड़े,
श्री बाबूलाल पटले,
श्री सालिकराम ढोरे,
डॉ. टोलूराम बिसेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इन विकास कार्यों से ग्राम पंचायत पारडी की बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।