डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया मैनपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित स्वयंसेवक आज साइबर थाना मैनपुरी में एवं एवं महिला थाना मैनपुरी में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL-03) कार्यक्रम चल रहे तृतीय चरण के अंतर्गत पुलिस नोडल अधिकारी SPEL -3 CO City श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विजिट करते हुए स्वंयसेवी कानून, सुरक्षा व नैतिक मूल्यों व हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर थाना मैनपुरी में तैनात श्री मनोज सक्सेना जोगिंदर चौधरी विपिन यादव गौरव कुमार सिद्धार्थ दीपक धर्मेंद्र रोहिताश सिंह ने साइबर सुरक्षा साइबर क्राइम साइबर अपराध आदि के विषय में जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को कानून के संदर्भ में महत्वपूर्ण अनुभव साझा किया। महिला थाना प्रभारी श्रीमती हेमलता सिंह अपने सहयोगियों कमलेश आंजना कुमकुम ओमप्रकाश के साथ बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी तथा सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1930, 101, 112, 108, 1998, 181, 102, 1090 आदि के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए मिशन शक्ति, महिला परामर्श केंद्र, महिला पुलिस बीट, अपराधों पर त्वरित कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी तथा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नई स्वावलंबन हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयप्रकाश यादव ने छात्र/छात्राओं को वृद्धा आश्रम ,अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन, मिशन शक्ति केन्द्र, के विषय में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरुकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है । SPEL-3 कार्यक्रम से समाज और पुलिस के बीच संबंध मजबूत होगें तथा छात्र-छात्रा जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित होगें। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयप्रकाश यादव राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: