थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा *06 नफर वारण्टीयो को किया गया गिरफ्तार
आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम
जमुआड गीडा, सहजनवा,हरपुर बुदहट,घघसरा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है खनन माफिया
पुलिस से खनन माफियाओ को मिलता रहा सहयोग-बड़गहन व बरवार मे बड़े पैमाने पर हो रहा खनन
सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील क्षेत्र के वर्तमान समय में देखा जाय तो खनन माफिया क्षेत्र में जगह जगह सक्रिय दिखाई देगे। वहीं स्थानीय प्रशासन नीद में सोया दिखाई दे रहा है। जिससे खनन माफिया पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हुए मालामाल हो रहे है।
वर्तमान समय में खनन माफिया सदर तहसील क्षेत्र के जमुआड सहजनवां तहसील क्षेत्र के गीडा,सहजनवा, घ्घसरा ,हरपुर बुदहट क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है। गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन व बरवार में रात्रि 10 बजते ही खनन का कार्य शुरू हो जाता है। शंभूचक सेमरा में तो बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। यहां खनन माफियाओं के वाहन रात्रि दिन खनन वाले स्थान पर हमेशा खड़े मिलेगी। वहीं गीडा क्षेत्र के कई और स्थान है जहां रात्रि होते ही खनन का कार्य सक्रिय हो जाता है। सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 और कसरवल, बवनडरा, सिसई,पाली,चाँदबारी, भरपही, घघसरा के पनिका, ईटार क्षेत्र में खनन माफिया रात्रि होते ही सक्रिय हो जाते है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में खनन माफिया कविसा,रेवड़ा,बैजलपुर,कटाई टिकर,जबरैला,देवरिया,
रामनगर तथा चौकी क्षेत्र सोनबरसा में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। जहां खनन माफियाओ को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।वही देखा जाये तो खनन का परमिशन कही और का है लेकिन खनन कहि और हो रहा है।वही बरवार मे खनन माफिया ने सिलिग की भूमि को निशाना बनाया है और अबैध खनन किया जा रहा है ।इस संदर्भ में जिला खनन अधिकारी ने बताया कि बड़गहन मे परमिशन है लेकिन बरवार मे कोई परमिशन नही है लेकिन बरवार व बड़गहन मे किये गए खनन की जांच कराकर कार्यवाही किया जायेगा और अबैध खनन पर लगाम लगाया जायेगा। इसके लिए एक टीम गठित कर रात्रि में सधन अभियान चलाया जायेग सभी जगहों पर हो रहे खनन की जांच कराकर कार्यवाही किया जायेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम
आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा, संवर्धन एवं समग्र विकास हेतु मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या
लखनऊ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद एवं निर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम का
Leave a Comment: