पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना चौक में त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न हुआ। डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में,एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने थाना परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई,अभिलेख संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई,विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आमजन को बेहतर व त्वरित सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया ,इस अवसर पर थाना चौक नागेश उपाध्याय सहित समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली ऐसी समीक्षा जनसेवा और सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: