कन्नौज।आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क


कन्नौज।आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया तथा आमजन से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।