कन्नौज। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को आशुतोष मोहन अग्निहोत्री


कन्नौज। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को आशुतोष मोहन अग्निहोत्री (जिलाधिकारी) एवं विनोद कुमार (पुलिस अधीक्षक) ने थाना विशुनगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, दूरदृष्टि केंद्र, मेस, आरक्षी बैरक सहित संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने अभिलेखों को सुव्यस्थित एवं अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य प्रणाली में सुधार तथा साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया तथा पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। कन्नौज प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण कर व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।