सहजनवा गोरखपुर *बीआरसी सहजनवा पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक सहजनवा के ब्लाक


सहजनवा गोरखपुर *बीआरसी सहजनवा पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक सहजनवा के ब्लाक प्रमुख कुलदीप नारायण चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के मजबूत बुनियादी शिक्षा यहीं से शुरू होती है हमारी सरकार ने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बाल शुलभ तथा सीखने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराया है।
विकास खण्ड सहजनवा के खण्ड शिक्षा अधिकारी  यज्ञ नारायण वर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय एक परिवार है और एक यूनिट का समावेश किया गया है।बाल वाटिका के  उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग करते बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रण प्राण से लग जाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से आंगनवाड़ी के तीन निपुण एवं कक्षा -1 एवं कक्षा -2 के एक एक निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर यसवंन्ता देवी  पूर्व ए आर पी  अखिलेश दिक्षित ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने आये हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  घनश्याम मिश्र एआरपी मनोज श्रीवास्तव, सत्यव्रत गुप्त पूर्व एआरपी सुनील द्विवेदी एवं संध्या द्विवेदी, सुनीता भारती, जनकनंदिनी पाठक,रुवी कन्नौजिया,रुपा कन्नौजिया,अनंतराम तिवारी मनोज कुमार राय, हिमांशु मिश्र यादवेंद्र यादव राकेश उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।