जैतपुर विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने किया है विरोध*


  चेतावनी 10दिन के अंदर समस्या का समाधान न होने पर होना आंदोलन
सहजनवा गोरखपुर - जैतपुर बोकटा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन होने से लग रहे जाम और दुर्घटना को लेकर सोमवार को जैतपुर बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक समरपाल सिंह के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया को ज्ञापन सौंपा।
आरोप है कि जैतपुर बोकटा  मार्ग से गुजर रहे भारी वाहन समस्या पैदा किए हुए है। वाहन तेज रफ्तार से चलती है। तथा इनके आवागमन होने से जाम की स्थित में स्कूली वाहन एंबुलेंस फंसे रहते है। भारी वाहनों की चपेट में आने से करीब दो दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है। टोल टेक्स बचाने के चक्कर में यह वाहन इस रास्ते गुजरते है। जिससे राजस्व को भारी चुना लग रहा है। जाम को वजह से व्यापारिक हानि भी हो रही है। तथा प्रदूषण भी काफी बढ़ चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दिया है कि 10 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होगे। 
प्रदर्शन करने वालो में उमेद सिंह राणा,विनय वर्मा,दुर्गेश मौर्या,गोविंद मौर्या,संजीव कुमार,परशुराम गुप्ता,विजेंद्र वर्मा, शहवान,मोनू भारती,रिंकू विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।