जनपद सीतापुर/बिसवां के ग्राम पंचायत कामापुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण महिला दिव्यांग


जनपद सीतापुर/बिसवां के ग्राम पंचायत कामापुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण महिला दिव्यांग आवास योजना में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान के भाई पर लाभार्थी ने दस हजार रुपए ठगी करने का लगाया आरोप आप को बताते चले प्रधान मंत्री ने विधवा महिलाओ व दिव्यांगो को प्रधानमंत्री के द्वारा आवास देने का निर्णय लिया गया था।इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कामापुर के कामापुरवा निवासी प्रेमकुमार ने बताया मै अत्यंत गरीब हूं। मेरी पत्नी विकलांग है। मेरी पत्नी को दिव्यांग आवास मिला उस आवास की पहली किस्त से दस हजार रुपए प्रधान पति के भाई निजामुद्दीन अंसारी ने हमे बहला फुसलाकर ले लिए है। साथ में निजामुद्दी ने पीड़ित से दस हजार रुपए लेने के बाद धमकाया किसी बताया तो आवास की अगली आने वाली किस्त रुकवा दूंगा पीड़ित प्रेम कुमार आवास के लालच मे आकर निजामुद्दीन को दस दे दिए।निजामुद्दीन दस हजार रुपए लेकर धमकाते हुए रफू चक्कर हो गया। पीड़ित प्रेम कुमार न्याय के लिए दर दर भटक रहा है सीतापुर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपत आर भ्रष्टाचारियो पर शिकंजा कसते नजर आ रहे है अब देखना है विभागीय अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित को न्याय दिलायेंगे या पीड़ित दर दर की ठोकर खाते फिरेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।