सवर्ण उत्पीड़न के विरोध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
नगर पंचायत कोरांव अंतर्गत आज दिनांक 8 फरवरी सन 2026 को विश्वनाथ संस्कृत
जिला फतेहपुर के थाना असोथर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्कंडी में स्थित प्रसिद्ध तेलन बाबा मंदिर में लगे सोलर पैनल
जिला फतेहपुर के थाना असोथर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्कंडी में स्थित प्रसिद्ध तेलन बाबा मंदिर में लगे सोलर पैनल चोरी हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में लगाए गए सोलर सिस्टम के दो पैनल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं, जिससे मंदिर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का सोलर सिस्टम पहले से ही करीब तीन महीने से खराब पड़ा हुआ था, लेकिन अब तक ग्राम पंचायत या संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। चोरी की घटना के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मंदिर परिसर में नए सोलर पैनल लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नगर पंचायत कोरांव अंतर्गत आज दिनांक 8 फरवरी सन 2026 को विश्वनाथ संस्कृत
एसएसपी के अभियान में सफलता, बरामदगी के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ीं
गोरखपुर। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार
Leave a Comment: