गोरखपुर। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार


गोरखपुर। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में नामजद महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 43/26 से संबंधित अभियुक्ता संध्या देवी पत्नी रामकरन यादव, निवासी जंगल सिकरी, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने एकराय होकर वादिनी और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस हमले में वादिनी तथा उसके परिजनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना खोराबार में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।