दमकल की तीन गाड़ियों ने 1.5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से लगी आग


लखनऊ

 दिनांक 28 जनवरी 2026 को समय 02:52 बजे फायर स्टेशन सरोजनी नगर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस रोड, फेज-1 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सड़क किनारे बनी कई दुकानों में आग लग गई है। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन सरोजनी नगर से दो तथा फायर स्टेशन आलमबाग से एक फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए।
घटनास्थल पर पहुंचने पर आग चाय की ठेलियों और पंचर की दुकानों में विकराल रूप से फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग से प्रभावित दुकानदार—
प्रदुमशाह, कामता प्रसाद, शादाब, शब्बू एवं मो. नसीर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।