फतेहपुर ब्यूरो:फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अयाह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 70 वर्षीय वृद्ध किसान गंगासागर की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


70 वर्षीय किसान गंगासागर की अफवाहों में पीट-पीटकर हत्या, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अयाह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 70 वर्षीय वृद्ध किसान गंगासागर की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरा मामला महज एक बेबुनियाद अफवाह पर टिका है आरोप था कि गंगासागर के परिवार ने आस-पास की एक लड़की के भागने  में मदद की थी।हकीकत यह है कि दोनों परिवारों के बीच कोई पूर्व संबंध या पुरानी रंजिश नहीं थी। फिर भी, गुस्साई भीड़ ने वृद्ध किसान पर बेरहमी से हमला बोल दिया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बेटे ने बताया कि गांव के एक परिवार की बेटी कुछ दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। इसी बात को लेकर उस परिवार ने गरीब किसान के घर आकर आरोप लगाया कि बेटी को भगाने में उनके परिवार का हाथ है, जबकि मृतक परिवार का उस परिवार से कोई संबंध नहीं था। आरोप है कि इसी झूठे इल्जाम के चलते कुछ लोगों ने आकर उनके पिता के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन से लगातार न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस द्वारा चार लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया गया, लेकिन जब परिजन थाने पहुंचे तो वहां कोई आरोपी मौजूद नहीं मिला। इससे आक्रोश और बढ़ गया है।

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपने पिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अयाह गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।