जयपुर। से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट प्रकृति फाउंडेशन संस्था की ओर से 13 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोडाला स्थित स्वेज फार्म परिसर में सावित्री बाई फुले


जयपुर। से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट 
प्रकृति फाउंडेशन संस्था की ओर से 13 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोडाला स्थित स्वेज फार्म परिसर में सावित्री बाई फुले पाठशाला, सुल्तान नगर कच्ची बस्ती में जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के लिए सेवा एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को हलवा, पूरी एवं पकौड़ी के खाद्य पैकेट, साथ ही गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्था की फाउंडर डायरेक्टर प्रियंका जी गोयल के साथ ममता गोयल, कांग्रेस नेता पुखराज प्रजापत, पल्लवी मारू, अनिता जी, राज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और बच्चों के साथ मकर संक्रांति की खुशियां साझा कीं।
मकर संक्रांति के दौरान पतंगबाजी से घायल होने वाले बेजुबान पक्षियों एवं जानवरों के उपचार हेतु परिसर में एक अस्थायी क्लीनिक भी लगाया गया, जहां घायल पक्षियों का इलाज किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रकृति फाउंडेशन संस्था पिछले 5 वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की सेवा कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।