संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा उत्तर प्रदेश
पृथ्वीनाथ फाटक चौराहा पर मैक्स गाड़ी में पकड़ा गया सरकारी राशन का बाजरा, खुले बाजार में बिक्री के लिए भेजा जा रहा था 42 बोरी बाजरा*
सूचना पर उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर सचिन राजपूत ने की प्रभावी कार्यवाही*
पकड़े जाने पर नहीं दिखा सके कोई अभिलेख। जांच टीम द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत करने हेतु संबंधित के विरुद्ध की गई अग्रिम कार्यवाही*
आगरा.17.01.2026. उपजिला मजिस्ट्रेट सदर श्री सचिन राजपूत जी ने बताया कि आज दिनांक 17 जनवरी को सायं 04 बजे के लगभग एक शिकायत कर्ता द्वारा उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि पृथ्वीनाथ फाटक चौराहा पर एक मैक्स गाड़ी में सरकारी राशन, जिसमें बाजरा है वो खुले बाजार में बिक्री के लिए भेजा जा रहा।
उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा शिकायत को तत्काल गंभीरता से लेकर बताई गई सूचना की जाँच हेतु, आपूर्ति विभाग की टीम मौक़े पर भेजी गई।
टीम द्वारा जाँच पड़ताल की गई तथा वाहन संख्या- UP 85 DT 1059 को मौके पर पकड़ लिया गया,उक्त वाहन में 42 बोरी बाजरा जो राशन कार्ड धारकों को वितरण हेतु सरकारी बोरियों में आता है, उसी मशीन की सिलाई का पाया गया। पूछताछ करने पर मौक़े पर पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा उक्त माल का कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच टीम द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत करने हेतु अग्रिम कार्यवाही कर उच्चाधिकारियों को आख्या प्रेषित की गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: