उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दुकान पर चाय पीते हुए व्यक्ति अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर चाय पीते समय एक व्यक्ति बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में मौजूद लोग 10 कदम दूरी पर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत्यु होने का कारण बताया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

man died of heart attack while drinking tea in Mathura, video viral
 

घटना सोमवार की है। कोतवाली कृष्णानगर के राधा नगर पुलिया निवासी देवकीनंदन गोवर्धन चौराहे के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में जुकाम और खांसी की दवा लेने के लिए गए थे। इससे पहले वह अस्पताल से 10 कदम दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंच गए। 

चाय पीते समय वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।